Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं बल्कि “वीर भूमि” के नाम से भी पूरे देश में जाना जाता है। यहां के वीर सैनिकों ने हर युद्ध में अद्वितीय साहस और बलिदान का परिचय देकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि 10 से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। रविवार को डॉ.धन सिंह रावत ने श्रीनगर मंडल के बूथ संख्या 97 पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मन की बात देशवासियों को प्रेरणादायक विचारों जनभागीदारी नवाचार सेवा और राष्ट्र निर्माण के विविध आयामों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री के विचार समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रत्येक नागरिक को निरंतर प्रेरित करते हैं। इसके उपरांत श्रीनगर के उफल्डा स्थित नागराजा राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में कारगिल शौर्य दिवस के अवसर पर नागराजा राधा-कृष्ण मंदिर समिति पूर्व सैनिक एवं जन-कल्याण समिति श्रीनगर गढ़वाल द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में डॉ.धन सिंह रावत ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र नमन किया तथा लगभग 80 पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों का अदम्य साहस अद्वितीय पराक्रम और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर जवानों एवं शहीदों को शत-शत नमन करते हुए उन्होंने ईश्वर से राष्ट्रसेवा कर्तव्यनिष्ठा एवं देशभक्ति की भावना सदैव बनाए रखने की प्रार्थना की। समारोह के दौरान शहीद सैनिकों की वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें स्वर्गीय धर्म सिंह की पत्नी अंशी देवी स्वर्गीय नेत्र सिंह की पत्नी रजनी सजवान स्वर्गीय योगेंद्र सिंह की पत्नी संगीता पवार स्वर्गीय सुनील सिंह की पत्नी हेमंती असवाल स्वर्गीय गजपाल सिंह की पत्नी सर्वेश्वरी देवी स्वर्गीय ख्यात सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी स्वर्गीय गजेंद्र भंडारी की पत्नी कल्पेश्वरी भंडारी स्वर्गीय दीपक चौहान की पत्नी दीपा चौहान स्वर्गीय बृजपाल नेगी की पत्नी गीता देवी स्वर्गीय वीरेंद्र रावत की पत्नी पद्मा रावत तथा स्वर्गीय राजेंद्र बिष्ट की पत्नी भामा देवी को सम्मानित कर उनके त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया। इसके बाद श्रीनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विद्यालयी शिक्षा विभाग उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 69 नवनियुक्त सहायक अध्यापक (एलटी) विशेष शिक्षा को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ.धन सिंह रावत ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं समावेशी शिक्षा को सशक्त बनाने में इन शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी शिक्षक पूर्ण समर्पण संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि उत्तराखंड में अब तक लगभग 30 हजार सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं जिनमें से 28 हजार नियुक्तियां शिक्षा विभाग के माध्यम से डॉ.धन सिंह रावत के कार्यकाल में हुई हैं जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विकास एवं पारदर्शी कार्यशैली के कारण डॉ.धन सिंह रावत प्रदेश के लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों में शामिल हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एस.के.वर्मा अपर निदेशक प्रमेन्द्र बिष्ट जिला शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट बीओ अश्वनी रावत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उदय राम भट्ट प्रधानाचार्य मीना गैरोला पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल कमल धनाई दिनेश पटवाल सुरेंद्र सिंह नेगी मथुरा प्रसाद सिलोड़ी भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp