प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल का 27वाँ इंस्टालेशन समारोह अदिति पैलेस में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में समाज शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के साथ-साथ नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पायल गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी इंटरनेशनल की वर्ष 2026-27 की थीम Create Lasting Impact के अनुरूप इस वर्ष ऐसे सेवा प्रकल्प संचालित किए जाएंगे जिनका समाज पर दीर्घकालिक एवं सकारात्मक प्रभाव पड़े। उन्होंने कहा कि रोटरी केवल सेवा का संगठन नहीं बल्कि समाज में स्थायी परिवर्तन का माध्यम है। समारोह के विशिष्ट अतिथि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के निदेशक प्रो.पी.वी.बी.सुब्रमण्यम ने कहा कि समाज में तेजी से बढ़ती नशाखोरी विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इस कुरीति से बचाने के लिए सामाजिक संस्थाओं को मिलकर कार्य करना होगा तथा उनका संस्थान इस दिशा में रोटरी क्लब के साथ हरसंभव सहयोग करेगा। समारोह में साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रख्यात साहित्यकार डॉ.विष्णु दत्त कुकरेती तथा शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ.वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल को रोटरी वोकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड–2026 से सम्मानित किया गया। वहीं आईआईटी जैम परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली कु.साक्षी निजवाल को रोटरी एकेडेमिक एक्सीलेंस अवार्ड–2026 प्रदान किया गया। इंस्टालेशन समारोह के दौरान रोटरी वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी ने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को विधिवत पदभार सौंपा। निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन हिमांशु अग्रवाल सचिव रोटेरियन संजय सिंह रावत एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनीष कोठियाल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन अनिल ढौंडियाल सचिव रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट तथा कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ.आर.एस.भंडारी को दायित्व हस्तांतरित किए। निवर्तमान सचिव रोटेरियन संजय सिंह रावत ने वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों एवं उपलब्धियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं नव नियुक्त सचिव रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट ने आगामी रोटरी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए स्वास्थ्य शिक्षा पर्यावरण संरक्षण युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े अनेक सेवा प्रकल्पों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर रोटरी के रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटेरियन बृजेश भट्ट डीआरएफसी रोटेरियन सागर शर्मा तथा असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन संजीव रस्तोगी ने भी क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर तीन नये लोगों छबी प्रकाश अग्रवाल अनूप सिंह नेगी और प्रत्यूष पंवार ने भी रोटरी की सदस्यता ग्रहण की। समारोह में क्लब की सेवा गतिविधियों को सशक्त बनाने हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले व्यापारी प्रवीण अग्रवाल थराली आपदा राहत अभियान में उल्लेखनीय सहयोग के लिए जामा मस्जिद कमेटी तथा रोटरी की प्रेरणा से संयुक्त चिकित्सालय में वाटर कूलर स्थापित कराने वाले समाजसेवी व्यवसायी चंद्र प्रकाश कटारिया को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रोटेरियन अनूप घिल्डियाल एवं रोटेरियन दिनेश प्रसाद जोशी ने संयुक्त रूप से किया जबकि अंत में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अनिल ढौंडियाल ने सभी अतिथियों सम्मानित व्यक्तियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Spread the love