प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में 328 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सीमा टेकचंदानी ने बताया कि शिविर में 328 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 40 लोग उच्च रक्तचाप तथा 44 लोग मधुमेह से पीड़ित पाए गए। उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह देने के साथ आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में 20 लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग 42 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग तथा 34 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। इसके अलावा 250 लोगों को मासिक धर्म स्वच्छता पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 64 लोगों के एक्स-रे तथा 211 लोगों की विभिन्न पैथोलॉजी जांचें भी की गईं। शिविर के दौरान 13 ग्रामीणों की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी बनाई गई जबकि सात ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड भी तैयार किए गए जिससे उन्हें भविष्य में स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि लोगों को उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों तक न जाना पड़े। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.खुशपाल डॉ.किरण रावत डॉ.अभिजीत फार्मेसी अधिकारी शशि भूषण गौड़ दृष्टिमितिज्ञ राजेश पुरोहित डाटा एंट्री ऑपरेटर हेमंत नौटियाल बीएलए सुधीर शुक्ला एक्स-रे तकनीशियन नितिन राणा लैब तकनीशियन अनूप रावत डेंटल हाइजीनिस्ट शैलेंद्र बर्त्वाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love