प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित "सेवा सुशासन समर्पण–जन-जन की सरकार जन के द्वार" अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड ऊखीमठ की दूरस्थ ग्राम पंचायत हुड्डु में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार ऊखीमठ निशांत कंबोज ने की जबकि सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की गई। शिविर में स्वास्थ्य समाज कल्याण कृषि उद्यान बाल विकास पर्यटन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 48 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जबकि आयुर्वेदिक विभाग ने 45 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। समाज कल्याण विभाग ने पांच पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। कृषि विभाग ने आठ किसानों तथा उद्यान विभाग ने 10 लाभार्थियों को कृषि यंत्र वितरित किए। दुग्ध विकास विभाग ने 20 लाभार्थियों को आवश्यक सामग्री एवं योजनाओं का लाभ दिया। वहीं इंडियन गैस एजेंसी द्वारा पांच लाभार्थियों की ई-केवाईसी कर गैस पाइप वितरित किए गए। इस अवसर पर राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित "सेवा सुशासन समर्पण" अभियान दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचा रही है जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिल रही है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शीशपाल सिंह रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका नेगी भरत सिंह नेगी खंड विकास अधिकारी अनुष्का खंड शिक्षा अधिकारी यशवीर सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “सेवा सुशासन समर्पण–जन-जन की सरकार जन के द्वार” अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड ऊखीमठ की दूरस्थ ग्राम पंचायत हुड्डु में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार ऊखीमठ निशांत कंबोज ने की जबकि सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की गई। शिविर में स्वास्थ्य समाज कल्याण कृषि उद्यान बाल विकास पर्यटन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 48 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जबकि आयुर्वेदिक विभाग ने 45 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। समाज कल्याण विभाग ने पांच पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। कृषि विभाग ने आठ किसानों तथा उद्यान विभाग ने 10 लाभार्थियों को कृषि यंत्र वितरित किए। दुग्ध विकास विभाग ने 20 लाभार्थियों को आवश्यक सामग्री एवं योजनाओं का लाभ दिया। वहीं इंडियन गैस एजेंसी द्वारा पांच लाभार्थियों की ई-केवाईसी कर गैस पाइप वितरित किए गए। इस अवसर पर राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “सेवा सुशासन समर्पण” अभियान दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचा रही है जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिल रही है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शीशपाल सिंह रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका नेगी भरत सिंह नेगी खंड विकास अधिकारी अनुष्का खंड शिक्षा अधिकारी यशवीर सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।