प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा के विधायक डॉ.धन सिंह रावत के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में नगर निगम के वार्ड संख्या 31 के पार्षद सुमित बिष्ट तथा वार्ड संख्या 21 की पार्षद अंजना रावत ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े 70 से अधिक लोगों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भाजपा की रीति-नीति तथा डॉ.धन सिंह रावत के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा में डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पेयजल पर्यटन आधारभूत सुविधाओं तथा जनकल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। इन कार्यों का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है जिससे लोगों का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों तथा निर्दलीय जनप्रतिनिधियों का भाजपा से जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी श्रीनगर नगर निगम के तीन निर्दलीय पार्षद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। अब दो और पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद नगर निगम के 40 पार्षदों में से 22 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के हो गए हैं। इससे नगर निगम में भाजपा की स्थिति और अधिक मजबूत हुई है तथा विकास कार्यों को नई गति मिलने के साथ जनता की समस्याओं के समाधान में भी तेजी आएगी। कमल किशोर रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक विस्तार करना नहीं बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में श्रीनगर विधानसभा में विकास और सुशासन की जो कार्यसंस्कृति स्थापित हुई है उसी का परिणाम है कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोग लगातार भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति और तेज होगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश भट्ट श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी वरिष्ठ भाजपा नेता अनीता बुढाकोटी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Spread the love