प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नीलकंठ महादेव कांवड़ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने नीलकंठ यात्रा मार्ग पर स्थित 18 शिक्षण संस्थानों में निर्धारित अवधि के लिए अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा यातायात के सुचारु संचालन और किसी भी संभावित असुविधा से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक इन चार शिक्षण संस्थानों में रहेगा अवकाश राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीलकंठ राजकीय इंटर कॉलेज नीलकंठ राजकीय प्राथमिक विद्यालय दिउली राजकीय इंटर कॉलेज दिउली 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक इन 14 शिक्षण संस्थानों में रहेगा अवकाश सरस्वती शिशु मंदिर नीलकंठ मल्ली तलाई राजकीय प्राथमिक विद्यालय भौन बाल मैत्री शिशु संस्थान मलेलगांव राजकीय प्राथमिक विद्यालय रत्तापानी राजकीय प्राथमिक विद्यालय घट्टूगाड़ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घट्टूगाड़ राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणझूला राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला गंगा वैली पब्लिक स्कूल लक्ष्मणझूला बाल विद्या निकेतन स्वर्गाश्रम गीता बाल विद्यालय स्वर्गाश्रम एसडीएसए महाविद्यालय स्वर्गाश्रम राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगाभोगपुर राजकीय इंटर कॉलेज गंगाभोगपुर जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ मेला अवधि के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों और शिक्षण संस्थानों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Spread the love