प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय मेडिकोज़ ऑर्गेनाइज़ेशन एनएमओ वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान श्रीनगर गढ़वाल इकाई द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) अशुतोष सयाना के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को एनएमओ इकाई उपाध्यक्ष डॉ.सौरभ सचर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ तथा कार्यक्रम का सफल समन्वय डॉ.अमन भारद्वाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्यों कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भूपेन्द्र सिंह पटवाल चतुर सिंह राणा सहित छात्र बोरिस एवं मोहित की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण जैव विविधता के संवर्धन तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
