प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेला-2026 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेला कंट्रोल रूम में स्थापित अत्याधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का निरीक्षण किया और कांवड़ मेले की सुरक्षा भीड़ प्रबंधन यातायात व्यवस्था स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि कांवड़ मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुदृढ़ रखी जाएं तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों और मानवबल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के कांवड़ मेले के अनुभवों से सीख लेते हुए इस वर्ष व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी तथा व्यवस्थित बनाया जाए। साथ ही स्वयंसेवी संगठनों सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर मेले के सफल संचालन को सुनिश्चित किया जाए। राज्यपाल ने मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए मशीनयुक्त स्वीपिंग मशीनों के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे मेला क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने मेले में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके दायित्वों के संबंध में समुचित ब्रीफिंग देने के निर्देश भी दिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और समन्वित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को सम्मानित करने की भी बात कही जिससे उनका मनोबल बढ़े और बेहतर कार्य संस्कृति को प्रोत्साहन मिले। राज्यपाल ने कांवड़ मेले के सुचारु संचालन के लिए उपलब्ध आधारभूत संरचना का अधिकतम उपयोग करने आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित तकनीकों के प्रभावी इस्तेमाल पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक निगरानी भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने राज्यपाल को कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों आवागमन के रूट संवेदनशील स्थलों भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही सतत निगरानी कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न विभागों के बीच स्थापित समन्वय की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पहुंचे जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया। उन्होंने मां गंगा से कांवड़ यात्रा के सकुशल सुरक्षित और सफल संचालन के साथ-साथ प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि शांति और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार पुलिस अधीक्षक संचार विपिन कुमार पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार अपर कुंभ मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी उपजिलाधिकारी योगेश कुमार क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी क्षेत्राधिकारी यातायात बीपेंदर कुमार सहित मेला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love