Spread the love

प्रदीप कुमार
दिल्ली/श्रीनगर गढ़वाल। देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने तथा पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य की दिशा तय करने के उद्देश्य से वॉइस ऑफ मीडिया और वॉइस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल फोरम द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। अधिवेशन में पत्रकारों के अधिकार सुरक्षा सामाजिक संरक्षण आधुनिक तकनीक संगठन विस्तार और पत्रकार कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई तथा कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। नई दिल्ली स्थित विश्व युवा केंद्र में आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पत्रकार संगठन के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष संदीप काले राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल म्हास्के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वानखेडे सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। अधिवेशन के विशेष सत्र में मीडिया विशेषज्ञ गगनजी महोत्रा ने आधुनिक पत्रकारिता में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया पत्रकारिता का प्रभावी माध्यम बन चुका है और इसका जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद सोशल मीडिया का प्रभाव तेजी से बढ़ा है इसलिए पत्रकारों को पारंपरिक मीडिया के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल तकनीकों को अपनाकर अपनी कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाना होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वानखेडे ने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों सुरक्षा और कल्याण के लिए वॉइस ऑफ मीडिया एक मजबूत वैश्विक संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता कभी समाप्त नहीं होगी और पत्रकारों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। बदलते समय में पत्रकारों के सामने नई चुनौतियां हैं लेकिन उन्हें सत्यनिष्ठ निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता के मूल्यों से समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग के साथ पत्रकारिता की विश्वसनीयता को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। अधिवेशन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून सामाजिक संरक्षण स्वास्थ्य सुविधाएं शिक्षा कौशल विकास पेंशन पत्रकारों पर होने वाले हमलों की रोकथाम आधुनिक पत्रकारिता का प्रशिक्षण और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इन सभी विषयों पर महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने राज्यों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशिक अधिकारी बंसीलाल पांचाल महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष विजय चोरडिया बिहार के राजेश दुबे असम की सपना दत्ता उत्तर प्रदेश की रेखा शर्मा गुजरात के कन्नूभाई सोलंकी, पश्चिम बंगाल के सुमंत गांगुली राजस्थान के गोपाल गुप्ता मध्य प्रदेश के दीपक शर्मा हिमाचल प्रदेश के विकास शर्मा नागालैंड के मैक्स मझीस मणिपुर के जितेन तथा उत्तराखंड के बेनीराम और सुनील जोसेफ सहित अनेक पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। महाराष्ट्र शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रमुख चेतन कात्रे ने पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जबकि स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के प्रमुख भीमेश मुतुला ने पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य योजनाओं पर मार्गदर्शन किया। अधिवेशन के दौरान दिगंबर महाले को राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चुना गया। देशभर से आए पत्रकारों का सम्मान भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वानखेडे के हाथों किया गया। अधिवेशन के समापन अवसर पर पत्रकारों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने पत्रकारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने से पहले सत्यापन समिति गठित करने व्यापक स्वास्थ्य बीमा और आयुष्मान भारत योजना का लाभ उपलब्ध कराने दुर्घटना बीमा और आर्थिक सहायता पेंशन में वृद्धि तथा डिजिटल पत्रकारों को भी पेंशन का लाभ देने पत्रकारों के लिए किफायती आवास और प्रत्येक जिले में पत्रकार भवन बनाने राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण महामंडल की स्थापना नियमित कौशल विकास कार्यक्रम और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित प्रशिक्षण डिजिटल मीडिया के लिए अलग कानून बनाने दूरदराज क्षेत्रों के पत्रकारों को विशेष संरक्षण देने पत्रकारों के अधिकारों के कानूनी संरक्षण लघु समाचार पत्रों को प्रोत्साहन मजीठिया वेतन आयोग की सिफारिशों के प्रभावी क्रियान्वयन प्रेस परिषद में वॉइस ऑफ मीडिया को प्रतिनिधित्व देने रेल यात्रा रियायत की पुनर्बहाली तथा जिला स्तर पर पत्रकार संगठनों की नियमित समन्वय बैठकें आयोजित करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। अधिवेशन में शामिल प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह राष्ट्रीय अधिवेशन पत्रकारों के सशक्तिकरण संगठन को और मजबूत बनाने तथा आधुनिक दौर की पत्रकारिता को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp