प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। देवाल बाजार क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्माण कार्य की रूपरेखा डिजाइन एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि थराली–देवाल मोटर मार्ग पर ब्रिडकुल द्वारा लगभग 600 वर्गमीटर क्षेत्रफल में दो मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है। इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹18 करोड़ निर्धारित की गई है जिसमें 77 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार परियोजना के पूरा होने से देवाल बाजार क्षेत्र में लंबे समय से बनी पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा तथा यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सकेगी। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्किंग का डिजाइन तैयार करते समय भवन उपनियमों के सभी प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना का निर्माण गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए ताकि भविष्य में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने पार्किंग परिसर में व्यावसायिक गतिविधियों की संभावनाओं का भी परीक्षण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना को इस प्रकार विकसित किया जाए कि भविष्य में इसकी उपयोगिता बढ़ने के साथ-साथ राजस्व सृजन की दृष्टि से भी यह अधिक प्रभावी साबित हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहायक अभियंता अभिषेक सिंह जिला विकास प्राधिकरण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love