Spread the love

प्रदीप कुमार
नई दिल्ली/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने आंदोलनरत पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान उन्होंने पत्रकारों से आंदोलन वापस लेने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार उनकी मांगों के प्रति सकारात्मक है और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में रक्षा खडसे ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि पत्रकारों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को संबंधित मंत्रालयों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार गंभीरता से प्रयास करेगी और संबंधित मंत्रालयों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय मंत्री के सकारात्मक आश्वासन के बाद पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने आंदोलन की आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। बैठक में पत्रकारों की विभिन्न मांगों और उनसे जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा उनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। बैठक में वॉइस ऑफ मीडिया (वीओएम) की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल म्हास्के महाराष्ट्र राज्य कोर समिति के सदस्य कल्पेश महाले तथा महाराष्ट्र राज्य प्रचार प्रमुख बापूराव ठाकरे उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष पत्रकारों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। बैठक के समापन पर केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने एक बार फिर पत्रकारों से आंदोलन समाप्त कर सकारात्मक संवाद बनाए रखने की अपील की और विश्वास दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार कर उचित निर्णय लेने की दिशा में कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp