प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद चमोली के प्रमुख मंदिरों में पुजारियों गुरुओं मठाधीशों और संत-महात्माओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुभकामना संदेश एवं शिष्टाचार भेंट प्रदान की गई। इस अवसर पर संत समाज ने प्रदेश की सुख-समृद्धि शांति और खुशहाली की कामना करते हुए मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना की। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने श्री गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर पहुंचकर मंदिर के पुजारी पंडित अपूर्व भट्ट को मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश एवं शिष्टाचार भेंट प्रदान की। वहीं उपजिलाधिकारी चंद्र शेखर वशिष्ठ सहित सभी उपजिलाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों मठों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पुजारियों गुरुओं मठाधीशों तथा संत-महात्माओं को मुख्यमंत्री का संदेश सौंपा और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समस्त पुजारियों गुरुओं मठाधीशों और संत-महात्माओं के प्रति गहरी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंदिरों में होने वाली लोककल्याण की अनवरत प्रार्थनाएं और आध्यात्मिक चेतना पूरे प्रदेश को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं। संत-महात्माओं का आशीर्वाद उन्हें जनता की सेवा का दायित्व पूर्ण निष्ठा समर्पण और धर्म के मार्ग पर निभाने की निरंतर प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों शांति सद्भाव और समरसता की स्थापना में संत समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संत-महात्माओं के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु और सतत सान्निध्य की कामना भी की। इस अवसर पर श्री गोपीनाथ मंदिर के पुजारी पंडित अपूर्व भट्ट ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए भगवान से प्रदेश और जनपद चमोली की सुख-समृद्धि शांति खुशहाली तथा सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना की। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने भी गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए जनपद चमोली और प्रदेश की सुख-समृद्धि शांति खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो समाज को ज्ञान संस्कार और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करती है।
Spread the love