प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 29 जुलाई से 5 अक्टूबर तक पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सामाजिक समरसता समानता सामाजिक न्याय और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समरसता दीप महोत्सव के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर सामाजिक एकता सद्भाव और समरसता का संदेश दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि 30 जुलाई को वाराणसी स्थित गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पावन मिट्टी से भरा कलश उत्तराखंड पहुंचेगा। इसके बाद इस पवित्र कलश को जिले के विभिन्न मंडलों और गांवों तक ले जाया जाएगा जहां इसके माध्यम से सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अगले चरण में 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब के जालंधर स्थित डेरा सच्चखंड बल्लां से वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर तक गुरु रविदास समरसता यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता सामाजिक न्याय मानवता और सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करना है। कमल किशोर रावत ने कहा कि यह अभियान समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और संत गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से सामाजिक समानता आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।
Spread the love