प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी की तहसील कंडीसौड़ में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नोटिस जारी करने नोटिस वितरण सुनवाई प्रक्रिया तथा निर्वाचन सामग्री के वितरण से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दूसरे चरण की समस्त कार्यवाही समयबद्ध पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। उन्हें नोटिसों का सही वितरण सुनवाई की प्रक्रिया का प्रभावी संचालन तथा आवश्यक अभिलेखों और निर्वाचन सामग्री के सुव्यवस्थित वितरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने निर्वाचन कार्य में नियुक्त कार्मिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही प्रत्येक कार्य को पूरी गंभीरता निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट डीएलएमटी लक्ष्मी यादव सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा खंड विकास अधिकारी स्नेह नेगी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love