प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के बाद नोटिस वितरण और सुनवाई की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्वाचन नामावली से संबंधित नोटिसों के वितरण की प्रगति सुनवाई की कार्ययोजना तथा कार्मिकों की तैनाती की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 63,347 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के 21,900 थराली विधानसभा क्षेत्र के 19,935 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 21,512 नोटिस शामिल हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक नोटिस का निर्धारित समय सीमा के भीतर वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि सुनवाई की प्रक्रिया प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। समीक्षा के दौरान बताया गया कि सुनवाई की कार्ययोजना के तहत प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए सहायक एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा जनपद में कार्यरत 633 बूथ लेवल अधिकारियों के सहयोग के लिए 633 अतिरिक्त कार्मिकों की भी तैनाती की गई है जिससे सुनवाई और अभिलेखों के निस्तारण का कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। बैठक में यह भी बताया गया कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 3 अगस्त से 28 अगस्त थराली विधानसभा क्षेत्र में 3 अगस्त से 31 अगस्त तथा कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 3 अगस्त से 22 अगस्त तक सुनवाई आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नोटिस वितरण अभियान में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार विशेष शिविर आयोजित किए जाएं ताकि नोटिसों के निस्तारण और सुनवाई की प्रक्रिया सरल पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके तथा किसी भी पात्र मतदाता को असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र सती सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
Spread the love