प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी पुलिस ने बीएसएनएल की करीब पांच लाख रुपये मूल्य की चोरी गई सामग्री बरामद कर चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में थाना छाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई पूरी सामग्री बरामद कर चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन भी कब्जे में ले लिए हैं। समय रहते की गई घेराबंदी के कारण आरोपी चोरी का सामान जनपद की सीमा से बाहर नहीं ले जा सके। पुलिस के अनुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी चंबा के निकट पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष छाम दिलबर नेगी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 28 जुलाई 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि रमोल-सारी हाईवे के बेंढ क्षेत्र के पास अज्ञात व्यक्तियों ने बीएसएनएल के 30 बंडल टर्न बकल पोल क्लैम्प तथा अन्य सामग्री चोरी कर ली है। सूचना मिलते ही थाना छाम पुलिस ने पूरे थाना क्षेत्र में अलर्ट जारी करते हुए जनपद से बाहर जाने वाले सभी संभावित मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मटियाली तिराहा चेक पोस्ट पर रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक शिव शंकर उनियाल के नेतृत्व में बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी उनियाल गांव की ओर से आ रहे दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों पिकअप वाहनों से बीएसएनएल के चोरी किए गए सभी 30 बंडल टर्न बकल पोल क्लैम्प और अन्य सामग्री बरामद हुई। बरामद सामग्री की कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है। दोनों वाहनों में सवार चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरी में प्रयुक्त दोनों पिकअप वाहन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिलने के तुरंत बाद की गई घेराबंदी और प्रभावी चेकिंग के कारण आरोपी चोरी की गई संपत्ति को जनपद से बाहर नहीं ले जा सके। पुलिस ने चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। इस संबंध में थाना छाम में भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बरामद सामग्री और दोनों पिकअप वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रभात कुमार निवासी इब्राहिमपुर जनपद सहारनपुर प्रिंस निवासी इब्राहिमपुर जनपद सहारनपुर रोहित निवासी हलवाला जनपद सहारनपुर तथा सतनाम निवासी हलवाला जनपद सहारनपुर शामिल हैं। बरामदगी में बीएसएनएल के 30 बंडल टर्न बकल पोल क्लैम्प एवं अन्य सामग्री तथा चोरी में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन शामिल हैं। पुलिस टीम थानाध्यक्ष दिलबर नेगी उपनिरीक्षक शिव शंकर उनियाल तथा थाना छाम पुलिस की टीम उपस्थित रही।
Spread the love