प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में निर्वाचक नामावली के शुद्धीकरण और अद्यतनकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को तहसील रुद्रप्रयाग और तहसील उखीमठ में बूथ लेवल अधिकारियों बूथ लेवल अधिकारी सुपरवाइजरों तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। तहसील रुद्रप्रयाग में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग के सहायक अध्यापक डॉ.दीपक बुटोला ने प्रशिक्षण प्रदान किया। वहीं तहसील उखीमठ में जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चंद्र और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग के प्रवक्ता विनोद यादव ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। बताया गया कि 30 जुलाई 2026 को इसी प्रकार का प्रशिक्षण तहसील जखोली और बसुकेदार में भी आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रारूप निर्वाचक नामावली में चिन्हित विसंगतियों वाले मतदाताओं को नोटिस वितरित करने नोटिस की विधिवत तामील सुनिश्चित करने प्राप्त दावों और आपत्तियों की सुनवाई तथा उनके समयबद्ध और नियमानुसार निस्तारण की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। साथ ही प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष पारदर्शी और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षकों ने बताया कि जिन मतदाताओं के विवरण में किसी प्रकार की विसंगति पाई गई है उन्हें नियमानुसार नोटिस उपलब्ध कराया जाएगा ताकि संबंधित मतदाता अपना पक्ष आवश्यक अभिलेख अथवा दावा प्रस्तुत कर सकें। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई के बाद पात्र मामलों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा जिससे निर्वाचक नामावली अधिक शुद्ध अद्यतन और त्रुटिरहित बनाई जा सके। प्रशासन ने बताया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली में चिन्हित विसंगतियों वाले मतदाताओं को नोटिस वितरण तथा प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण का कार्य बूथवार अगस्त 2026 के दौरान पूरा किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य में बूथ लेवल अधिकारियों उनके सुपरवाइजरों और संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पूरी निष्ठा निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 का सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
Spread the love