कीर्तिनगर ब्लॉक के हिंसरियाखाल क्षेत्र में ट्रस्ट ने जरूरतमंद परिवार की शादी में दिया सहयोग
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।कीर्तिनगर ब्लॉक के हिंसरियाखाल क्षेत्र के नौली ग्राम सभा के अंतर्गत एक जरूरतमंद परिवार को शादी संपन्न कराने में चंद्रशेखर डोभाल शास्त्री मेमोरियल धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से मदद पहुंचाई गई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बारे में जब ट्रस्ट के संस्थापक पीवी डोभाल को पता चला तो उन्होंने आगे आकर परिवार को शादी में लगने वाली पूरी खाद्य सामग्री सहित सब्जियां व डीनर शेट प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर मदद दी जाती है। कई जरूरतमंद परिवार के बच्चों का शिक्षा का खर्च भी ट्रस्ट द्वारा उठाया जा रहा है। शादी में मदद देने पर जरूरतमंद ओमप्रकाश ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मदद से उन्हें बड़ा सहारा मिला है।
