प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ पटरी मार्ग सहित जनपद के 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं के बीमार होने अथवा चोट लगने की स्थिति में तत्काल निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के पहले दिन इन शिविरों में कुल 446 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर.के.सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 32 स्वास्थ्य शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें चौबीसों घंटे तैनात हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उपचार मिल सके। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य शिविरों में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां चिकित्सा उपकरण एंबुलेंस और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार शिवभक्तों की सेवा में जुटी हुई हैं और हर स्वास्थ्य शिविर पर उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें समय-समय पर विश्राम करें तथा यदि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या महसूस हो तो निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार अवश्य प्राप्त करें। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित सुगम और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार की जा रही हैं ताकि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।
Spread the love