प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भगवानपुर के चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली के साथ समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया और कलश को अपने सिर पर रखकर कार्यक्रम स्थल सीएमडी इंटर कॉलेज तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संत रविदास के समरसता समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कलश मंगल शुभारंभ और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान संत रविदास के समानता प्रेम और मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का महाअभियान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक विषमताओं के दौर में प्रेम समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने समाज को यह शिक्षा दी कि कोई भी व्यक्ति जन्म से महान नहीं होता बल्कि अपने श्रेष्ठ कर्मों और मानव सेवा से महान बनता है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज से भेदभाव समाप्त नहीं होगा तब तक समरस और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना स्वच्छ भारत मिशन जल जीवन मिशन आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब दलित वंचित और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं संत रविदास के समरस समाज के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री ने भगवानपुर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि बहादुरपुर-सोनाली क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से झील का सौंदर्यीकरण 49 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक विद्यालय का निर्माण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना तथा 8 करोड़ रुपये की लागत से नवीन तहसील भवन का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में सड़कों संपर्क मार्गों सीसी रोड और हाईमास्ट लाइट सहित अनेक विकास परियोजनाएं पूरी की गई हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से संत रविदास के समरसता समानता और मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने तथा सामाजिक सद्भाव और जनभागीदारी के माध्यम से भेदभावमुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महापुरुषों के विचारों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि संत रविदास की जन्मस्थली काशी के गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी को कलश यात्राओं के माध्यम से देशभर में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समरसता संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया है जिसका उद्देश्य संत रविदास के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। स्वामी निर्मलदास ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव परमेश्वर के बताए मार्ग पर चलना चाहिए और अपने कर्मों को श्रेष्ठ बनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समरसता संकल्प यात्रा को प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों को कलश भी प्रदान किए। इस अवसर पर साध्वी संतोष रानी संत सतपाल दास संत 108 रोशनी दास महंत बंटी दास संत पिरुमल दास कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार आशुतोष शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की मधु सिंह राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल अजीत चौधरी आदेश सैनी श्यामवीर सैनी जिला प्रभारी आदित्य चौहान ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलबीर धुनियाल पूर्व विधायक मीना गंगोला भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष (अनुसूचित जाति मोर्चा) मास्टर सत्यपाल सागर गोयल जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा नीतू सिंह रवींद्र कटियार मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडे आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप जिलाधिकारी मयूर दीक्षित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र एसपी देहात शेखर सुयाल जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी सहित प्रदेश के सभी जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Spread the love