Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने के साथ ही सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे दो युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर शितेज पुत्र स्वर्गीय जगराम निवासी नर्सरी रोड श्रीनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे कुनाल वीर पासवान पुत्र संजीत पासवान निवासी मिस्त्री मोहल्ला श्रीनगर (19 वर्ष) तथा अंकित सूद पुत्र विनोद सूद निवासी मिस्त्री मोहल्ला श्रीनगर (25 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। पौड़ी पुलिस ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने वारंटियों की गिरफ्तारी तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश रतूड़ी हेड कांस्टेबल संजय कुमार हेड कांस्टेबल दिनेश चौधरी होमगार्ड शंकर सिंह एवं होमगार्ड संजय कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp