प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल की ओर से 31 जुलाई 2026 को विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर दोपहर 1:30 बजे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सभागार लक्ष्मीनारायण मंदिर के निकट पौड़ी में आयोजित होगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को मानव तस्करी के दुष्परिणामों से अवगत कराना इससे जुड़े कानूनी अधिकारों की जानकारी देना तथा पीड़ितों के लिए उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता और कानूनी संरक्षण के बारे में जागरूक करना है। शिविर में विशेषज्ञ मानव तस्करी की रोकथाम इसकी पहचान पीड़ितों के अधिकार कानूनी संरक्षण निःशुल्क विधिक सहायता तथा मानव तस्करी की रोकथाम में समाज और प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर विस्तार से जानकारी देंगे। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा और उनसे जुड़े विभिन्न कानूनी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी नागरिकों सामाजिक संगठनों युवाओं तथा विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग करने की अपील की है ताकि मानव तस्करी के विरुद्ध जनजागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके और इस सामाजिक बुराई के उन्मूलन में सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
Spread the love