प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को कांवड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा पर आए शिवभक्तों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों अथवा हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना देने की अपील की ताकि समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ पटरी मार्ग पर पेयजल साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और शिवभक्तों की सुरक्षा एवं सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें। जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान कूड़ा-करकट निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा जिला प्रशासन और सफाई कर्मियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कांवड़ यात्रा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और श्रद्धालुओं के सहयोग से ही हरिद्वार की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सभी संबंधित विभाग 24 घंटे समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं की सतत निगरानी कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिल सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love