प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशानुसार ऊखीमठ तहसील सभागार में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत तीर्थ पुरोहितों के भवनों के हस्तांतरण अनुबंध गठन एवं पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीर्थ पुरोहितों के भवनों के हस्तांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने तथा शेष नए भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत पुराने भवनों के स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवनों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए शेष पुराने भवनों के हस्तांतरण एवं संबंधित अनुबंधों के गठन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करना आवश्यक है। बैठक में अवशेष भवनों के हस्तांतरण की प्रक्रिया को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि अनुबंध गठन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करते हुए बिना विलंब के निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर तीर्थ पुरोहितों के लिए नए भवनों का निर्माण पूर्ण कर उनका हस्तांतरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि केदारनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं जिससे धाम में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय हितधारकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने मास्टर प्लान के तहत पूर्व में निर्मित भवनों में आ रही समस्याओं एवं आवश्यक सुधारों से संबंधित विषय भी रखे। इस पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सभी भवनों का तत्काल विस्तृत सर्वेक्षण कर तीर्थ पुरोहितों द्वारा बताई गई समस्याओं एवं कमियों का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित सभी विकास कार्यों में तेजी लाई जाए तथा प्रत्येक कार्य की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के विकास से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। बैठक में ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गुप्तकाशी तहसीलदार ऊखीमठ निशांत कम्बोज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं श्री केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।
Spread the love