प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल उत्तम सिंह चौहान ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 11-नरेंद्रनगर का भ्रमण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान अपर आयुक्त ने जनपद के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति अब तक की गई कार्रवाई उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। अपर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। समीक्षा बैठक के बाद अपर आयुक्त ने जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी निष्पक्ष एवं सहभागी बनाने में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग एवं आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए। इसके पश्चात अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 11-नरेंद्रनगर के अंतर्गत चार मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सत्यापन प्रपत्रों के वितरण एवं प्राप्ति तथा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। अपर आयुक्त ने बीएलओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल तहसीलदार नरेंद्रनगर विनोद तिवारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Spread the love