Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 2 अगस्त से कमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होने वाली शिवपुराण कथा के दृष्टिगत शुक्रवार को भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान मंदिर के महंत के अनुरोध पर आयोजित किया गया ताकि कथा प्रारंभ होने से पहले मंदिर परिसर पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके। स्वच्छता अभियान के दौरान भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया। इस अवसर पर कमलेश्वर महादेव मंदिर के महंत आशुतोष पुरी पंडित जगदीश प्रसाद नैथानी तथा पंडित प्रकाश खंकरियाल ने अभियान में सहयोग करने के लिए भागीरथी कला संगम के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। महंत आशुतोष पुरी ने कहा कि भागीरथी कला संगम संस्था शहर एवं आसपास के मठ-मंदिरों सार्वजनिक स्थलों और पार्कों में लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। अभियान में राधा बिष्ट ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि वह भागीरथी कला संगम द्वारा किए जा रहे सामाजिक और स्वच्छता संबंधी कार्यों से काफी प्रभावित हैं और आगे भी ऐसे अभियानों में सहयोग करती रहेंगी। भागीरथी कला संगम के अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल ने स्वच्छता अभियान में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के निस्वार्थ सेवा भाव और अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रमेश चंद्र थपलियाल दीनबंधु सिंह चौहान भगत सिंह बिष्ट रघुवीर सिंह बिष्ट यमुना प्रसाद काला पदविंदर रावत मुकेश नौटियाल हरेंद्र तोमर राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल रवि पुरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp