प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में सेवा सुशासन समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला चिकित्सालय में तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन 281 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.पारूल गोयल ने बताया कि शुक्रवार को शुरू हुए इस तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 281 मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान 23 मरीज उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) तथा 20 मरीज मधुमेह से ग्रसित पाए गए। इन सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी गई। उन्होंने बताया कि शिविर में 4 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग तथा 31 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच की गई। इसके अलावा माहवारी स्वच्छता पोषण मातृ स्वास्थ्य एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर 54 लोगों की काउंसलिंग भी की गई। शिविर के दौरान 73 मरीजों के लैब टेस्ट 45 अल्ट्रासाउंड तथा 129 एक्स-रे किए गए। साथ ही 25 लोगों की आभा आईडी बनाई गई तथा 6 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी तैयार किए गए। शिविर में दो स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए सहयोग भी किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
Spread the love