प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जनपद चमोली में जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया का पंचम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान 12 से 13 वर्ष आयु वर्ग के 110 प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। प्रत्येक आयु वर्ग से 25 बालक और 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार जनपद चमोली से कुल 150 बालक और 150 बालिकाओं को इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। शुक्रवार को आयोजित चयन प्रक्रिया में 12 से 13 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। इसमें 55 बालकों और 55 बालिकाओं सहित कुल 110 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल क्षमता और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। निर्णायक मंडल में लता झिक्वांण संगीता नेगी सुनीता कठैत सीमा पुण्डीर बबीता रावत सीमा कुंवर कविता सुनीता बिष्ट बसन्ती फरस्वाण रेखा रावत के.सी. पंत वीरेन्द्र सिंह विष्ट बैशाख सिंह गोपाल विष्ट पृथ्वी सिंह रावत जयदीप झिक्वांण रघुनाथ बुटोला कुन्दन कोहली संगीता कोहली रविन्द्र रावत राकेश बिष्ट पुष्कर सिंह झिक्वाण सुरेश राज अनूप तिवाड़ी राजीव लोचन अवतार सिंह विक्रम कठैत दिनेश बिष्ट एवं शैलेन्द्र पंवार सहित अन्य निर्णायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनपद स्तरीय चयन समिति के संयोजक एवं प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह के निर्देशन में आयोजित चयन प्रक्रिया में खेल विभाग की नोडल अधिकारी रश्मि बिष्ट सहायक नोडल अधिकारी सुरेश बिष्ट एन.एस.नेगी राजपाल सिंह उत्तम सिंह अनूप सिंह देवेन्द्र सिंह कठैत ताजबर सिंह ओम प्रकाश प्रदीप कुमार संतोष लाल कीर्ति लाल सहित विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से आए शारीरिक प्रशिक्षकों तथा बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि 1 अगस्त 2026 को 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की जिला स्तरीय शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत सभी निर्धारित आयु वर्गों की चयन प्रक्रिया पूरी कर जनपद के उदीयमान खिलाड़ियों को राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
Spread the love