Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को ऊखीमठ विकासखंड की ग्राम पंचायत डूंगर सेमला में जन संवाद एवं जनता दरबार का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी पंचायत सदस्य विभिन्न विभागों के ग्राम स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायती राज युवा कल्याण बाल विकास खाद्य आपूर्ति सेवायोजन एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र सौंपे। जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चंद्र चमोली ने बताया कि शिविर में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निस्तारण के लिए भेजी जाएंगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार की मंशा है कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव और घर के निकट ही किया जाए ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जन संवाद शिविरों के माध्यम से आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp