प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में आबकारी विभाग लगातार प्रवर्तन अभियान चला रहा है। इसी क्रम में कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने छापेमारी कर 75 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। जिला आबकारी अधिकारी तपन कुमार पाण्डेय ने बताया कि आमपड़ाव क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिलने पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कोटद्वार को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जांच के दौरान विभागीय टीम ने शिकायतकर्ता से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया लेकिन अवैध शराब बेचने वालों के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद विभाग ने अपने स्तर पर सूचनाएं एकत्र कर संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी शुरू की। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को की गई कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध के घर से 75 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसके आधार पर उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। इसके बाद 28 जुलाई को भी आमपड़ाव क्षेत्र में अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर सघन तलाशी और चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जुलाई माह में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जनपदभर में कुल 114 प्रवर्तन कार्रवाइयां की गईं। अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के 16 मुकदमे दर्ज किए गए तथा 227.77 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि विभाग ने खोलाचौरी फिरोजपुर सिम्बलचौड़ लालपुर गवाणी सतपुली मोटरमार्ग कौड़िया चेकपोस्ट आमपड़ाव मेकड़ा मझोला चौखाल मुसेटी आगरखाल (खेडूड़ी) दूतिया और नौडखाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री भंडारण और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित रूप से चेकिंग छापेमारी और प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Spread the love