प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय पौड़ी में शुक्रवार से तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन 424 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श के साथ एक्स-रे प्रयोगशाला जांच टीबी एवं गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को अपने ही जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। जिससे उन्हें समय और धन दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में हड्डी रोग नेत्र रोग नाक-कान-गला फिजिशियन तथा महिला रोग विशेषज्ञों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही निःशुल्क एक्स-रे प्रयोगशाला जांच गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच टीबी स्क्रीनिंग गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग तथा दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 45 लोगों की गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग 15 मरीजों की टीबी जांच 104 मरीजों की प्रयोगशाला जांच 55 मरीजों के एक्स-रे 56 नेत्र रोगियों की जांच तथा 3 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। इसके अलावा 5 पात्र व्यक्तियों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी बनाए गए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एल.डी.सेमवाल प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अलीशा सचदेवा डॉ.मयंक चौहान डॉ.रूपा डॉ.गौरव शर्मा एएनएम नीलम नेगी नीति डोभाल विवेक घिल्डियाल रजनी जैन सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love