प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में उमड़ रही शिवभक्तों की भारी भीड़ के बीच उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की श्रद्धालु खुलकर सराहना कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंचे कांवड़ियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस वर्ष यात्रा को सुगम सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं जिससे यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनी है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हरिद्वार पहुंचे शिवभक्त मांगे राम प्रजापति ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रख रही है। उन्होंने सभी कांवड़ियों से भी यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। दिल्ली से आए अभिषेक गुर्जर ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रशासन की ओर से पेयजल चिकित्सा शिविर और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली हरियाणा पंजाब राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले शिवभक्तों को यात्रा मार्ग पर पर्याप्त सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने इन व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। वहीं दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे शिवभक्त राहुल ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए अलग से सर्विस रोड को खाली रखा गया है जिस पर केवल कांवड़ियों की आवाजाही हो रही है। इससे हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिल रही है और यात्रा अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। शिवभक्तों की प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्राथमिकता दी है। यात्रा मार्गों पर पेयजल चिकित्सा सुविधाएं सुचारु आवागमन सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। श्रद्धालुओं ने सरकार और जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा सभी कांवड़ियों से सहयोग और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी करने की अपील की।
Spread the love