Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी पुलिस परिवार ने 24 वर्ष 9 माह की गौरवपूर्ण अनुशासित और समर्पित सेवा के बाद ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ग्रहण कर रहे अपर उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) अजय भास्कर नैनवाल को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी। पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह प्रशस्ति-पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सुखद स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। अजय भास्कर नैनवाल ने 10 अक्टूबर 2001 को उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। अपनी मेहनत कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर उन्हें 23 नवंबर 2012 को मुख्य आरक्षी (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति मिली। सेवाकाल के दौरान उन्होंने देहरादून सहित विभिन्न इकाइयों में निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। 30 अप्रैल 2015 से वे जनपद टिहरी गढ़वाल में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहे तथा 2 नवंबर 2021 से वर्तमान तैनाती तक उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं। पारिवारिक कारणों एवं स्वयं के अनुरोध पर उन्होंने 31 जुलाई 2026 को पुलिस विभाग से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ग्रहण की। इस अवसर पर टिहरी पुलिस परिवार ने विभाग के प्रति उनकी दीर्घकालीन ईमानदार और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने कहा कि अजय भास्कर नैनवाल ने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी अनुशासन कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका कार्य और व्यवहार विभाग के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे टिहरी पुलिस परिवार के अभिन्न सदस्य रहेंगे और भविष्य में किसी भी आवश्यकता या सहयोग के लिए पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी चन्द्रमोहन सिंह ने अजय भास्कर नैनवाल को पुलिस स्मृति चिन्ह प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद पारिवारिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह क्षेत्राधिकारी टिहरी चन्द्रमोहन सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चंबा अमित कुमार वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निरीक्षक प्रविन्द्र सिंह रावत जनसंपर्क अधिकारी निरीक्षक प्रवीन बर्त्वाल निरीक्षक ठाकुर सिंह रावत सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp