प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ सुरक्षित और बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा यात्रा मार्ग पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता, शौचालय संचालन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। संस्था की ओर से यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर आधुनिक सुविधाओं के साथ स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है जिससे प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को लाभ मिल रहा है। यात्रा मार्ग पर संस्था द्वारा कुल 31 सुलभ शौचालयों का संचालन किया जा रहा है। इनमें महिलाओं के लिए 150 और पुरुषों के लिए 196 सीटों सहित कुल 346 शौचालय सीटों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक शौचालय में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए एक दिव्यांग अनुकूल शौचालय भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा यात्रा मार्ग के 71 विभिन्न स्थानों पर स्टील फ्रेम शौचालय स्थापित किए गए हैं। इनमें महिलाओं के लिए 132 और पुरुषों के लिए 162 सीटों सहित कुल 294 सीटों की व्यवस्था की गई है। संस्था ने यह सुनिश्चित किया है कि यात्रा मार्ग के प्रत्येक प्रमुख पड़ाव पर श्रद्धालुओं को शौचालय की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो। स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सीतापुर से श्री केदारनाथ धाम तक नियमित रूप से सड़क सफाई और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में 412 पर्यावरण मित्र और 30 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं जो लगातार यात्रा मार्ग को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में जुटे हैं। कूड़ा प्रबंधन के लिए यात्रा मार्ग पर 150 लीटर क्षमता वाले 100 ट्रॉली डस्टबिन 120 लीटर क्षमता वाले 200 फ्लैप डस्टबिन तथा 100 लीटर क्षमता वाले 300 फ्लैप डस्टबिन लगाए गए हैं। इस प्रकार कुल 600 डस्टबिन स्थापित कर ठोस अपशिष्ट के संग्रहण और निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए सोनप्रयाग में एक कम्पेक्टर मशीन का संचालन किया जा रहा है। संस्था द्वारा अब तक 5.5 टन कम्पैक्ट प्लास्टिक अपशिष्ट पुनर्चक्रण के लिए भेजा जा चुका है। प्रतिदिन औसतन 3.05 टन ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण किया जा रहा है। यात्रा के पहले 100 दिनों में कुल 223 टन ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजा गया है। सुलभ इंटरनेशनल द्वारा संचालित यह व्यवस्था न केवल श्रद्धालुओं को स्वच्छ और गरिमापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करा रही है बल्कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य को भी मजबूती प्रदान कर रही है। प्रशासन का उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ धाम और यात्रा मार्ग की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।
Spread the love