प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर ने रोटरी इंटरनेशनल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य माह के तहत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट गंगानली में महिलाओं एवं बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 92 बच्चों तथा 43 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.मारिशा पंवार ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संतुलित पोषण स्वच्छता तथा व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.गोविन्द पुजारी ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके शारीरिक विकास पोषण एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी। चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों के समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण के प्रति सजग रहने की अपील की। शिविर के दौरान एक भावुक क्षण भी देखने को मिला। दो वर्ष पूर्व बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल होकर दिव्यांग हुई विद्यालय की पूर्व छात्रा शिया को पूर्व सभासद पूजा गौतम एवं उनके पति संजय गौतम द्वारा व्हीलचेयर भेंट की गई। इस सहयोग के लिए छात्रा एवं परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल विकास परियोजना खिर्सू की सुपरवाइजर उर्मिला बधानी का विशेष सहयोग रहा। वहीं इंट्रालाइफ फार्मास्यूटिकल्स के आकाश बिष्ट द्वारा शिविर के लिए आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की गई। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अनिल ढौडियाल ने सभी चिकित्सकों सहयोगी संस्थाओं एवं अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर क्लब सचिव रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ.राजेंद्र भंडारी रोटेरियन बृजेश भट्ट रोटेरियन नरेश नौटियाल रोटेरियन प्रदीप अंथवाल रोटेरियन केबी थपलियाल रोटेरियन प्रशांत पंत रोटेरियन संचित अग्रवाल रोटेरियन उषा चौधरी रोटेरियन छवि अग्रवाल विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रश्मि गौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन सीताराम बहुगुणा ने किया।
Spread the love