Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश को हरिद्वार पुलिस ने विफल करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 30 जुलाई को पुरानी हरिद्वारी रोड पर बाहरपीली गांव के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा एक जिंदा 315 बोर कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित की पहचान साहिल पुत्र जाहिद निवासी ग्राम धनपुरा पानी की टंकी के पास थाना पथरी जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर थाना श्यामपुर में उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में एक अवैध 315 बोर का तमंचा एक जिंदा 315 बोर कारतूस तथा एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़ आरक्षी संदीप रावत एवं आरक्षी गम्भीर सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp