Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र देकर देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिगोली विकासखंड कीर्तिनगर निवासी सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में विधायक ने कहा है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिगोली विकासखंड कीर्तिनगर निवासी सृष्टि कंडारी सरकारी शिक्षिका थीं। उनका 29 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया जिससे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सके और यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। पत्र में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया है,जिससे पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके। विधायक ने विश्वास जताया है कि सरकार इस गंभीर मामले में उचित कार्रवाई करेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp