Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2026 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा 31 जुलाई 2026 को गश्त एवं चेकिंग के दौरान श्मशान घाट बहादराबाद से आगे पुलिया के पास कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोहेल पुत्र अमजद निवासी ड्रीमलैंड होटल वाली गली कस्बा बहादराबाद कोतवाली बहादराबाद जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। बरामदगी 17 ग्राम अवैध स्मैक गिरफ्तार आरोपी सोहेल पुत्र अमजद निवासी ड्रीमलैंड होटल वाली गली कस्बा बहादराबाद जनपद हरिद्वार पुलिस टीम उपनिरीक्षक विकास रावत एवं कांस्टेबल विवेकानन्द शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp