प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मॉर्फीन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 31 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान ठोकर नंबर-02 से करीब 150 मीटर आगे दुधियाबंद क्षेत्र हरिद्वार में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति अचानक घबरा गया और तेजी से पीछे की ओर मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनूपाल पुत्र स्व. राजपाल निवासी वैदिक नगर-3 रायवाला जनपद देहरादून बताया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मॉर्फीन) बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध कोतवाली नगर हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक अपने एक साथी से बेचने के लिए लाया था। पुलिस द्वारा फरार साथी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी सोनूपाल पुत्र स्व.राजपाल निवासी वैदिक नगर-3 रायवाला जनपद देहरादून। बरामदगी 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मॉर्फीन) पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान कांस्टेबल संदीप नेगी एवं कांस्टेबल पवन सिंह शामिल रहे।
Spread the love