प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नीलकंठ कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता में तैनात पुलिस कर्मी लगातार सेवा भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में 01 अगस्त 2026 को श्री नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रही एक महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने पर पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे समय पर उपचार उपलब्ध कराया। जानकारी के अनुसार अमृतसर निवासी श्रद्धालु नवजोत नीलकंठ मंदिर दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान धांधला पानी से करीब एक किलोमीटर नीचे मार्ग पर उन्हें अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया जिससे वह अस्वस्थ होकर गिर गईं। घटना की सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग पर ड्यूटी में तैनात रिक्रूट आरक्षी ध्रुव एवं मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए राहत एवं सहायता कार्य शुरू किया। उन्होंने स्ट्रेचर की सहायता से महिला श्रद्धालु को सुरक्षित रूप से धांधला पानी स्थित स्वास्थ्य शिविर तक पहुंचाया जहां चिकित्सा टीम द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। समय पर पुलिस कर्मियों द्वारा की गई सहायता और स्वास्थ्य शिविर में मिले उपचार से श्रद्धालु को राहत मिली। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस कर्मियों की इस तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा एवं सहायता के लिए सतर्कता के साथ कार्य किया जा रहा है।
Spread the love