प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चमोली पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चौकी गौचर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग द्वारा परक्राम्य लिखत अधिनियम से संबंधित एक मामले में जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर गौचर निवासी 38 वर्षीय विक्रम सिंह को गौचर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की गई। चमोली पुलिस ने बताया कि जनपद में न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाईं हेड कांस्टेबल प्रदीप बहुखंडी एवं होमगार्ड विपिन राणा उपस्थित रहे।
Spread the love