Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने मुनि की रेती क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों एवं स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (एसपीओ) से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने मेला ड्यूटी में सहयोग कर रहे एसपीओ को टी-शर्ट, टोपी एवं पहचान पत्र वितरित किए तथा उन्हें समर्पण और जिम्मेदारी के साथ उत्कृष्ट ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर फल, जूस एवं पेयजल वितरित किया और सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा करने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं से पुलिस द्वारा जारी यातायात एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया ताकि यात्रा सुचारु और सुरक्षित बनी रहे। एसएसपी ने खोया-पाया केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि भीड़ में बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं विशेषकर बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों के प्रति पूरी संवेदनशीलता धैर्य और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक जरूरतमंद को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुगम यातायात प्रभावी भीड़ प्रबंधन गंगा घाटों की सतत निगरानी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष सतर्कता बनाए रखी जाए ताकि प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित सुव्यवस्थित और निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। टिहरी पुलिस ने कहा कि कांवड़ मेला-2026 को सेवा सुरक्षा और सहयोग की भावना के साथ सकुशल सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp