Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेवा सुशासन और समर्पण के संकल्प के तहत जिला चिकित्सालय पौड़ी में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 451 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में हड्डी रोग नेत्र रोग नाक-कान-गला फिजिशियन महिला रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर के दौरान 42 लोगों की गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के तहत उच्च रक्तचाप मधुमेह एवं मुख कैंसर की जांच की गई। इसके अलावा 26 मरीजों की क्षय रोग जांच 85 प्रयोगशाला जांच 73 एक्स-रे 17 नेत्र संबंधी जांच तथा चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क एक्स-रे प्रयोगशाला जांच क्षय रोग जांच गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक दवाओं की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को विभिन्न बीमारियों से बचाव नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की भी सलाह दी। जिला प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों सहित सभी नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है ताकि लोगों को उपचार के लिए अन्य स्थानों पर न जाना पड़े। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अलीशा सचदेवा डॉ.मयंक चौहान डॉ.रूपा डॉ.गौरव शर्मा एएनएम नीलम नेगी नीति डोभाल विवेक घिल्डियाल रजनी जैन सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp