प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ यात्रा-2026 के सफल सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने यात्रा मार्ग एवं विभिन्न कांवड़ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 जुलाई से 10 अगस्त तक संचालित होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी विभाग आपसी समन्वय सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न घाटों पर पेयजल स्वच्छता प्रकाश व्यवस्था बैरिकेडिंग यातायात सुरक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा संचालित लॉपिंग-चॉपिंग कार्य की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य अंतिम चरण में है जिससे यात्रा मार्ग पर विद्युत सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी। अपर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग द्वारा संचालित खोया-पाया केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि बीते दिवस से शनिवार सायं तक कुल 12 गुमशुदगी के मामले दर्ज हुए जिनमें सभी श्रद्धालुओं को सकुशल उनके साथियों और परिजनों से मिलवा दिया गया है। इस पर उन्होंने पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि खोया-पाया केंद्र कांवड़ यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सुविधा है और इसका प्रभावी संचालन लगातार जारी रहना चाहिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न राज्यों से आए कांवड़ यात्रियों से भी संवाद किया। यात्रियों ने शासन और जिला प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा स्वच्छता तथा अन्य व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उत्तराखंड सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित चिकित्सा शिविर का निरीक्षण कर उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में कांवड़ यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण प्राथमिक उपचार तथा आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रतिदिन प्रातः से रात्रि आठ बजे तक उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी आशीष चन्द्र घिल्डियाल मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डी.के.शर्मा अधिशासी अभियंता सिंचाई कमल सिंह अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुनिकीरेती बद्री दत्त भट्ट सहित सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
