प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने विभागवार वन भूमि हस्तांतरण की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई कर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के विभिन्न खंडों की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिन योजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है उनमें शीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा अंतिम स्वीकृति के लिए आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति तो मिल चुकी है लेकिन वित्तीय स्वीकृति अभी प्राप्त नहीं हुई है उनके लिए संबंधित विभाग आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर शीघ्र प्रस्ताव अग्रसारित करें। बैठक में पेयजल निगम की किमाड़ा पेयजल योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े वन भूमि हस्तांतरण मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करते हुए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ग्रामीण निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों की विभिन्न परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। बैठक में उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
Spread the love