प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान सुरक्षा यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेने के लिए पुलिस मुख्यालय से आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चंडी चौक शंकराचार्य चौक बैरागी कैंप पार्किंग हरकी पैड़ी सहित अन्य प्रमुख स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था यातायात संचालन भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक शिवभक्त की सुरक्षित सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। भ्रमण के दौरान आईजी एसटीएफ एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर ने शिवभक्तों को फल एवं अल्पाहार वितरित कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इसके बाद दोनों अधिकारी कांवड़ मेला कंट्रोल रूम पहुंचे जहां उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक की सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की। इसके उपरांत मेला कंट्रोल रूम में सुपर जोनल एवं जोनल पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड़ मेले की वर्तमान व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आगामी दिनों की रणनीति तैयार की गई। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ेगी इसलिए यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए और छोटी से छोटी घटना का भी तत्काल मौके पर पहुंचकर समाधान किया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को चौबीसों घंटे सक्रिय रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी घटना का इंतजार करने के बजाय पहले से सतर्क रहकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक जोन एवं सेक्टर में सक्षम पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है तथा पुलिस मुख्यालय स्तर से भी कांवड़ मेले की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि आने वाले सप्ताह में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना करना होगा। कुछ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के लिए भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं कांवड़ मेला नोडल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों अर्धसैनिक बल के जवानों तथा विशेष पुलिस अधिकारियों को मैन ऑफ द डे सम्मान से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
Spread the love