प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 45 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से पेयजल संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर जोर दिया। जनता मिलन के दौरान राकेश सिंह ने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारी को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं गोपाल दास ने रास्ते से जुड़ी समस्या उठाई जिस पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड चमोली को नियमानुसार अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोपेश्वर को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गुलाबकोटी निवासी पवित्रा देवी ने विस्थापन और विद्युत लाइन हटाने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी तथा अधिशासी अभियंता विद्युत को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बलवंत सिंह द्वारा नाली निर्माण की समस्या उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को आवश्यक सुधार कार्य कराने और पुश्ते की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। वहीं नौली मल्ली निवासी बच्चू लाल ने विद्युत पोल एवं लाइन के सुधारीकरण की मांग की जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम प्रधान खलतरा ने गांव में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यों का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने तथा मुख्य विकास अधिकारी को निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित मांग पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बमोथ निवासी सगानी देवी ने जल संयोजन काटने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अधिशासी अभियंता को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं मनवर लाल ने खाता-खतौनी में नाम संशोधन का मामला उठाया जिस पर संबंधित उपजिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनता मिलन के दौरान पेयजल संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्देश दिए कि विभागीय स्तर पर ही शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को पेयजल संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा प्रेम सिंह राणा संजीव कुमार प्रमोद लाल भागीरथी देवी आशीष सिंह लता तिवारी दीपक झिंकवान सहित अन्य फरियादियों की समस्याएं भी सुनी गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी परियोजना निदेशक आनंद सिंह उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love