प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। लगातार हो रही वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग पर सुरक्षित और सुचारु यातायात बहाल करने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति का विस्तृत जायजा लेते हुए क्षतिग्रस्त हिस्सों भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों तथा जल निकासी व्यवस्था का आकलन किया गया और आवश्यक सुधार कार्यों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई। दशोली विकासखंड अंतर्गत चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। मानसून के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और आवश्यक सुधार कार्यों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने भूस्खलन से सड़क पर आए मलबे को तत्काल हटाने जलभराव रोकने के लिए आवश्यक स्थानों पर नालियों का निर्माण एवं सफाई कराने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने की आवश्यकता बताई। टीम ने सड़क की स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्यों के संबंध में अपनी रिपोर्ट भी तैयार की। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क पर सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जनपद के सभी संवेदनशील सड़क मार्गों पर नियमित निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क मार्गों को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक संसाधनों के साथ त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि ग्रामीणों और यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Spread the love