प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के दौरान स्वच्छ एवं हरित कांवड़ यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने अभिनव पहल करते हुए संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर चार ग्रीन चौकियां स्थापित की हैं। ये चौकियां पुल जटवाड़ा कांवड़ पटरी प्रेमनगर ऋषिकुल और सीसीआर चौक पर संचालित की जा रही हैं। इन चौकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। ग्रीन चौकियों पर नगर निगम के स्वयंसेवक तैनात हैं जो श्रद्धालुओं को सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण गंगा और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दे रहे हैं। जो श्रद्धालु प्लास्टिक की पॉलीथिन या अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हुए मिल रहे हैं उनसे वह प्लास्टिक लेकर उसके बदले निःशुल्क कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग वितरित किए जा रहे हैं। नगर निगम की यह पहल केवल प्लास्टिक बदलने तक सीमित नहीं है बल्कि ग्रीन चौकियों को पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान बताए जा रहे हैं तथा पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को अधिक स्वच्छ हरित और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना है। इस अभियान से जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा गया है। कृष्णा नगर वार्ड के पार्षद परमिंदर सिंह गिल ने ग्रीन चौकी का निरीक्षण कर नगर निगम की इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास बताते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नगर निगम का यह अभियान नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा सफाई निरीक्षक अनिल कुमार सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। नगर निगम का विश्वास है कि कांवड़ मेला-2026 के दौरान स्थापित की गई ग्रीन चौकियां सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के साथ-साथ लाखों श्रद्धालुओं तक पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
Spread the love