Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय श्रीनगर ने बुधवार 5 अगस्त 2026 के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी समय सारणी जारी कर दी है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे पहले अपनी ओपीडी पर्ची बनवाकर निर्धारित समय पर संबंधित कक्ष में पहुंचें ताकि चिकित्सकीय परामर्श और उपचार सुचारु रूप से मिल सके। जारी समय सारणी के अनुसार मेडिसिन विभाग की ओपीडी कक्ष संख्या 106 में डॉ.रंजीत यादव एवं डॉ.जननेश मरीजों का परीक्षण करेंगे। सर्जरी विभाग की ओपीडी कक्ष 108 में डॉ.लक्ष्मण एवं डॉ.कलम कांत सेवाएं देंगे। अस्थि रोग विभाग की ओपीडी कक्ष 124/125 में डॉ.सुभाषचंद्र डॉ.सार्थक तोमर एवं डॉ.आशुतोष उपलब्ध रहेंगे। दंत रोग विभाग की ओपीडी कक्ष 205 में डॉ.अरुण गोयल डॉ.साईं किरण एवं डॉ.शिवानी दर्जी मरीजों का उपचार करेंगे। नेत्र रोग विभाग की ओपीडी कक्ष 134 में डॉ.ए.एन.पाण्डेय डॉ.सिद्धार्थ एवं डॉ.जिज्ञासा सेवाएं देंगे। मनोचिकित्सा विभाग की ओपीडी कक्ष 136 में डॉ.जे.समेथा कृष्णा एवं डॉ.नितिन सिंह उपलब्ध रहेंगे। ईएनटी विभाग की ओपीडी कक्ष 221 में डॉ.शुभम वर्मा जबकि त्वचा रोग विभाग की ओपीडी कक्ष 233 में डॉ.आत्रेय चक्रवर्ती डॉ.अनुभव एवं डॉ.ईशना मरीजों को परामर्श देंगे। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओपीडी कक्ष 220 में डॉ.नवज्योति बोरा बाल रोग विभाग की ओपीडी कक्ष 213 में डॉ.अंकिता गिरि तथा कैंसर रोग विभाग की ओपीडी कक्ष 206 में डॉ.इंदिरा यादव मरीजों का उपचार करेंगी इसके अलावा टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग की ओपीडी कक्ष 134 में डॉ.अनुराग अग्रवाल एवं डॉ.विशेष किशोर सिंह मरीजों का परीक्षण करेंगे। अस्पताल प्रशासन ने सभी मरीजों एवं तीमारदारों से अनुरोध किया है कि वे अपनी ओपीडी पर्ची बनवाकर निर्धारित समय पर संबंधित विभाग में पहुंचें ताकि चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp